7 जुलाई 2011 - 19:30

बहरैन के मुख्य विपक्षी दल के आह्वान पर जनता ने देश व्यापी प्रदर्शन किए हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अलवेफ़ाक़ पार्टी ने बहरैन के गृहमंत्रालय द्वारा हर प्रकार के प्रदर्शन के संबंध में चेतावनी दिए जाने के बावजूद आज पूरे देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन का आह्वान किया था।

बहरैन के मुख्य विपक्षी दल के आह्वान पर जनता ने देश व्यापी प्रदर्शन किए हैं।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अलवेफ़ाक़ पार्टी ने बहरैन के गृहमंत्रालय द्वारा हर प्रकार के प्रदर्शन के संबंध में चेतावनी दिए जाने के बावजूद आज पूरे देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन का आह्वान किया था। इससे पूर्व 14 फ़रवरी की क्रांति के युवा नामक गठजोड़ ने भी जनता से अपील की थी कि वह निर्णायक शुक्रवार के नारे के साथ देश के सभी नगरों में प्रदर्शन करे। आले ख़लीफ़ा सरकार से सत्ता छोड़ने और संविधान में परिवर्तन की मांग को लेकर बहरैन की जनता के प्रदर्शन फ़रवरी से आरंभ हुए हैं और सरकार ने प्रदर्शनों को बड़ी निर्दयता से कुचला है। प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों के आक्रमणों में सैकड़ों लोग हताहत व घायल हुए हैं।

...

166